फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clash in car and school bus, car crashes, driver dies

यूपी: कार और स्कूल बस में भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, दो जख्मी लड़ रहे जिंदगी की जंग 

Sat, 09 Jan 2021 12:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 09 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Clash in car and school bus, car crashes, driver dies
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के पास स्कूल बस और कार की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार रायबरेली से जौनपुर आ रही थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


सिकरारा के यादवगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज की बस छात्राओं को लेकर जौनपुर से कॉलेज की तरफ जा रही थी। सई नदी पर स्थित बरगुदर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार बस में भिड़ गई। आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 

Clash in car and school bus, car crashes, driver dies
हादसे के बाद लगा सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

उसका शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। कार में सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हुए। उन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह कार से बाहर निकाला। बस में सवार चार छात्राओं को मामूली चोट आई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल कार सवारों को सिकरारा पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सिकरारा थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे के मुताबिक कार रायबरेली के नंबर की है। उसमें सवार लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed