फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   City stopped due to jam, people kept battling for hours

जाम से ठहर गया शहर, घंटों जूझते रहे लोग

Wed, 13 Jan 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
City stopped due to jam, people kept battling for hours
रोडवेज तिराहे पर लगा रहा जाम यातायात पुलिस रही नदारद घंटो जाम फंसी रही एम्बुलेंस। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बदहाल यातायात व्यवस्था के कारण बुधवार को फिर शहर घंटों ठहर गया। सीवर लाइन की खोदाई के कारण कई रास्ते बंद कर दिए जाने से हाईवे पर ऐसा जाम लगा कि देर शाम तक वाहन रेंगते रहे। यातायात पुलिस के जवानों को जाम खत्म कराने में पसीना छूट गया। तमाम कोशिशों के बाद भी वह बेबस नजर आए। देर शाम अफसरों ने सीवर का काम कर रही संस्था के जिम्मेदारों से कड़ी नाराजगी जताई। हिदायत दी कि अब सीवर खोदाई का कार्य दिन में न करें।
विज्ञापन

तीन तरफ से रेलवे क्रॉसिंग से घिरे शहर में जाम की समस्या नई नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हालात इतने खराब हैं कि अक्सर ही यातायात घंटों ठहर जा रहा है। बुधवार को भी स्थिति ऐसी ही रही। जोगियापुर में फ्लाईओवर के नीचे सीवर खोदाई के चलते कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। रोडवेज के रास्ते कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग को पहले ही खोदाई कर छोड़ दिया गया है। दोनों प्रमुख मार्ग बंद होने के कारण राहगीरों को टीडी कॉलेज होते हुए वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर पहुंच रहे थे। तमाम लोगों ने शहर का रास्ता पकड़ा। इसी दौरान जेसीज चौराहे के पास बस खराब हो गई। इसके बाद तो फिर पूरा यातायात व्यवस्था की ध्वस्त हो गई। वाजिदपुर से जेसीज होते सिपाह जाने वाले मार्ग पर वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। बाइक निकालने की भी जगह नहीं थी। चौराहों-तिराहों पर यातायात कर्मी भी नजर नहीं आ रहे थे। जैसे-तैसे जाम छुटा तो कुछ देर बाद फिर से वाहनों की कतार लग गई। पूरे दिन यही हाल बना रहा।
विज्ञापन

सीने में हुआ दर्द तो बस से उतारकर बाइक से ले गए
जौनपुर। जाम के दौरान देर शाम वाराणसी से आ रही रोडवेज बस में सवार एक वृद्ध (70) को सीने में तेज दर्द होने लगा। उनकी हालत खराब होने लगी। बस जाम में फंस गई थी। काफी देर तक प्रयास के बाद भी जब बस निकलने की स्थिति नहीं बनी तो आननफानन एक बाइक पर बुजुर्ग को बैठाकर जेसीज चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। इसी तरह दोपहर में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर खोदाई के कारण जोगियापुर से ओलंदगंज और रोडवेज तिराहा मार्ग बंद हो जाने से वाहनों का दबाव हाईवे पर बढ़ गया था। इस कारण हाईवे जाम हो गयाट था। पूरेव् दिन ट्रैफिक जवान वाजिदपुर से सिपाह तक भागदौड़ कर जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। सीवर का काम कर रही कंपनी के कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वह दिन में खोदाई न करें। बाइक जाने के लिए रास्ते छोड़कर रखें। -वीरेंद्र कुमार बरवार, यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed