{"_id":"5835f2c54f1c1b262413c59d","slug":"caught-in-one-hour-20-overloaded-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे में पकड़े गए 20 ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे में पकड़े गए 20 ओवरलोड वाहन
jaunpur
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रकों की इंट्री से लाखों की कमाई का खेल का खुलासा डीएम की सर्जिकल स्ट्राइक में बुधवार की देर शाम हो गया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने 20 से अधिक ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ कर उनके कागजात जांच के लिए कब्जे में ले लिया। ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग शुरू होते ही पूरे जिले में अफरातफरी मच गई।
इंट्री कराने वाले दलालों में खलबली मच गई। नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर ओवरलोड ट्रकों का संचालन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पीटीओ ने तीस ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई किया तो महकमे में खलबली मच गई।
इस खेल में मुख्य बात यह है कि ओवरलोड ट्रक चालक कोड बता देता है और उसका सूची में नाम देख कर चेकिंग करने वाले परिवहन विभाग के अधिकारी उसे छोड़ देते हैं। यह खेल लंबे समय से चल रही थी। जिसका छह नवंबर के अंक में अमर उजाला ने खुलासा करने के बाद इसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को शासन से आए निर्देशों के क्रम में डीएम ने एसडीएम सदर राकेश पटेल के नेतृत्व में टीम भेजकर जांच शुरू कराया। जहां जफराबाद में 11 गाड़ियां एसडीएम ने चेक किया। इसमें तकरीबन सात गाड़ियां ऐसी मिलीं जिसकी परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अपने कागज में एएच, प्रभाकर, गुड्डू बाबा, आरटीओ, सीवी सिंह, संभल आदि नामों
से इंट्री दर्ज किया था। इसका प्रमाण अमर उजाला के पास मौजूद है। खैर इस कार्रवाई में तकरीबन 20 ओवरलोड गाड़ियां पकड़ी गई हैं। इनके पकड़े जाने के बाद आसपास के जिलों में भी हड़कंप मच गया है।