फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against two named and three unknown

Jaunpur News: दो नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा

Tue, 30 Apr 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case against two named and three unknown
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठार निवासी राजेश जायसवाल की कुछ मनबढ़ों ने 25 अप्रैल को पिटाई कर दी थी। इससे उसका हाथ पैर टूट गया था। इस आरोप में पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

राजेश जायसवाल पुत्र मेवालाल जायसवाल एक महिला को बैठाकर अपनी बाइक से बदलापुर से घर जा रहे थे। वह जैसे ही बबुरा अंडरपास से गुजर रहे थे कि गांव के हर्षित सिंह, मिथिलेश जायसवाल व अन्य तीन अज्ञात लोग लाठी, डंडा, सरिया से हमला कर दिए। इससे राजेश जायसवाल को गंभीर चोट लग गई। पिटाई करने वाले लोगों ने घायल को यह भी धमकी दी कि थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो जान से मार डालेंगे। इस बाबत एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed