फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullion trader dies due to Bolero's grip

बोलेरो की चपेट में आने से सराफा कारोबारी की मौत

Thu, 21 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader dies due to Bolero's grip
बोलेरो की चपेट में आने से सराफा कारोबारी की मौत
विज्ञापन

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार के पास बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बोलेरो की चपेट में आने से सराफा कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
प्रतापगंज बाजार निवासी अशोक सेठ (47) सराफा कारोबारी थे। वह शाम को करीब साढ़े पांच बजे पैदल गुलजारगंज बाजार की ओर जा रहे थे। तभी मछलीशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक कुछ दूर आगे बोलेरो खड़ी कर फरार हो गया। घायल अशोक सेठ को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ला निवासी पंकज गुप्ता (35) पुत्र अजय गुप्ता ने मंगलवार की रात किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर जिला अस्पताल मं भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed