फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP waved at five seats

भाजपा ने पांच सीटों पर लहराया परचम

Sun, 12 Mar 2017 01:35 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 12 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP waved at five seats
जफराबाद से भाजपा प्रत्याशी की विजय होने की घोषणा होते ही जय श्रीराम के नारे लगाते कार्यकर्ता। - फोटो : jounpur
विधानसभा चुनाव में जिले की नौ विधानसभा सीटों में से भाजपा ने पंाच सीटों पर परचम लहराया है। जबकि सपा ने चार सीटो खोकर तीन सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बसपा ने जिले में इस बार अपना खाता खोला है। खुशी से झूम उठे भाजपाजनों ने ढोल की थ्‍ााप के बीच झूम उठे।विधानसभा बदलापुर में भजापा से रमेश चन्द्र मिश्र 60237 मत पाकर विजयी हुए, उनके निकटतम बसपा के लालजी यादव को 57865 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश  दुबे ’बाबा’ को 46545 मत मिले।
विज्ञापन


शाहगंज से सपा के शैलेन्द्र यादव ’ललई’ 67818 मत पाकर विजयी हुए, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भासपा के राणा अजीत प्रताप सिंह को 58656, बसपा से ओम प्रकाश सिंह को 51176 मत मिले। जौनपुर विधानसभा से भाजपा से गिरीश चन्द्र यादव 90324 मत पाकर विजयी हुए, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नदीम जावेद को 78040, बसपा से दिनेश टण्डन को 41877 मत मिले। मल्हनी विधानसभा से सपा के पारसनाथ यादव 69351 मत पाकर विजयी रहे, निकटतम प्रतिद्वंदी निषाद पार्टी के धनंजय सिंह को 48141, बसपा के विवेक यादव को 46011 मत मिले। मुंगराबादशाहपुर से बसपा की सुषमा पटेल 69557 मत पाकर विजयी हुई, निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की सीमा द्विवेदी 63637, कांग्रेस से अजय शंकर दूबे अज्जू को 59288 मत मिले।  मछलीशहर में सपा प्रत्याशी जगदीश सोनकर 72368 मत पाकर विजयी हुए, दूसरे नंबर पर भाजपा की अनीता रावत 68189, बसपा की सुशीला सरोज को 52796 मत मिले।
विज्ञापन


मड़ियाहूं से अपना दल (सोने लाल गुट) की लीना तिवारी 58804 मत पाकर विजयी हुई, दूसरे नंबर पर सपा की श्रद्धा यादव को 47454, बसपा के भोलानाथ शुक्ला को 37066 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जफराबाद से भाजपा प्रत्याशी डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह 85989 मत पाकर विजयी हुए, दूसरे नंबर पर सपा के सचीन्द्र नाथ त्रिपाठी को 61124, बसपा से संजीव कुमार उपाध्याय को 45490 मत मिले।

जबकि केराकत से भाजपा प्रत्याशी दिनेश चौधरी 84078 मत पाकर विजयी हुए, दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी संजय कुमार सरोज को 68819, बसपा की उर्मिला राज को 66307 मत मिले। सुबह ही कार्यकर्ताआें में उत्साह भ्‍ारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed