फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bank Employee found dead due to bullet injury in jaunpur gomti river side

बड़ी वारदात: जौनपुर में गोमती नदी किनारे गोली लगने से बैंककर्मी की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Thu, 01 Jun 2023 10:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 10:35 PM IST
सार

जौनपुर जिले में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बरमलपुर गांव के समीप गोमती नदी के किनारे एक बैंककर्मी का शव मिला। सीने में बाएं तरफ गोली लगी थी। मौके से पिस्टल और खोखा बरामद हुआ।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bank Employee found dead due to bullet injury in jaunpur gomti river side
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बरमलपुर गांव के समीप गोमती नदी के किनारे गुरुवार रात गोली लगने से एक बैंककर्मी की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बैंककर्मी के सीने में बाएं तरफ गोली लगी है। मौके से पिस्टल और खोखा बरामद हुआ है। थोड़ी दूर पर उसकी बाइक और बैग भी मिला। हत्या या आत्महत्या में गुत्थी उलझ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर रेलवे कॉलोनी निवासी मुकेश त्रिपाठी (28) चंदवक स्थित एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बरमलपुर गांव के समीप गोमती नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां पास में ही एक पिस्टल और खोखा भी पड़ा था। थोड़ी दूरी पर स्थित पुराने पुल पर बाइक खड़ी मिली और कुछ दूरी पर बैग भी बरामद किया गया। उसी आधार पर मुकेश की पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर को भेजा गया जेल, किताब देने के बहाने बुलाया था घर

इसकी जानकारी मुकेश के परिजनों को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुकेश को गोली कैसे लगी इस बात की चर्चा तेजी से होने लगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

चंदवक थाने के थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से पिस्टल और खोखा बरामद हुआ है। हत्या है आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed