फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atul Subhash Suicide broken allegations of wife Nikita said an illicit relationship with woman

Atul Subhash Suicide : पत्नी के आरोपों से टूट गया था अतुल..., निकिता ने कहा था- एक महिला से हैं अवैध संबंध

Thu, 12 Dec 2024 04:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 04:00 AM IST
सार

Atul Subhash News : यूपी के जौनपुर स्थित अतुल के ससुराल में मीडिया कर्मियों का जमावड़ा हो गया। अतुल की सास और साले लोगों को देख आग बबूला हो गए। अतुल की सास और साले ने मीडिया कर्मियों से कहा कि हम खुद आकर बात करेंगे, इस तरह आप लोग करेंगे तो गलत हो जाएगा। हम बात नहीं करेंगे, जब तक हमारे वकील नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide broken allegations of wife Nikita said an illicit relationship with woman
अतुल सुभाष आत्महत्या मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चर्चा बुधवार को कचहरी परिसर में रही। तमाम अधिवक्ताओं ने अतुल के अधिवक्ता से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। अतुल के अधिवक्ता दिनेश मिश्रा मुताबिक, निकिता ने पहले अतुल पर एक महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


इसका हलफनामा कोर्ट में भी दिया था। इससे अतुल टूट गया था। वह बेटे से मिलने के लिए तरसता था। इसका जिक्र कई बार किया था, लेकिन बेटे से नहीं मिल सका। सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। इससे तनाव में आ गया। दबाव नहीं झेल पाया और जान दे दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पत्रकारों को देख अतुल के सास और साला हुए आग बबूला, बोले- इस तरह करेंगे तो गलत हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी पूसा रोड निवासी अतुल की शादी 26 अप्रैल 2019 को जौनपुर के ढालगर टोला निवासी निकिता सिंघानिया की शादी वाराणसी के एक होटल में हुई थी। शादी के बाद आठ अगस्त 2019 को बीमारी से निकिता के पिता मनोज सिंघानिया का निधन हो गया। 

पिता के निधन का मामला निकिता ने अदालत के समक्ष रखा और कहा कि अतुल की तरफ से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस वजह से पिता सदमे में आ गए और उनकी मौत हो गई। निकिता के पिता की मौत के बाद अतुल और उसके पिता जौनपुर आए थे। दो दिन तक निकिता के घर रुके भी थे। 

इसके बाद निकिता पति के साथ बंगलूरू चली गई। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। शादी से पहले निकिता लखनऊ, दिल्ली में नौकरी करती थी। शादी के बाद बंगलूरू में काम करने लगी। वर्तमान में दिल्ली में रहकर नौकरी कर रही है।

निकिता की मां और भाई ने मीडियाकर्मियों को धमकाया
अतुल की आत्महत्या के बाद निकिता और उसके परिजन सामने नहीं आ रहे हैं। बुधवार को कुछ मीडिया कर्मी जौनपुर स्थित निकिता के आवास पर पहुंच गए। निकिता तो सामने नहीं आई, लेकिन उसके भाई और मां ने घर की बालकनी में आकर मीडियाकर्मियों को धमकाया। कैमरा बंद करने की हिदायत दी और कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही किसी से बात की जाएगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो कि खूब वायरल हो रहा है। निकिता के परिजनों की आलोचना भी की जा रही है।

कोर्ट में लगाए गंभीर आरोप
पत्नी निकिता सिंघानिया ने न्यायालय के समक्ष अपने पति अतुल सुभाष पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि उसके संबंध एक दूसरी महिला से है। साक्ष्य के रूप में कुछ प्रस्तुत भी किया है। अतुल निकिता को भी गुजारा भत्ता देता था। भरण-पोषण का आदेश 29 जुलाई 2024 को हुआ था। करीब साढ़े चार महीने तक अतुल ने आदेश से असहमति नहीं जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed