फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on police team in jaunpur who went to manage fight between wedding baraatis seven policemen injured

जौनपुर: मारपीट कर रहे बरातियों को समझाने गई पुलिस टीम पर हमला, सात पुलिसकर्मी घायल, 10 गिरफ्तार

Thu, 02 Dec 2021 09:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Dec 2021 09:32 PM IST
सार

जौनपुर के नरहन गांव में बुधवार रात दो लोगों के यहां बरात आई थी। जयमाल के लिए जाते वक्त दोनों बरात के लोग डीजे पर डांस को लेकर भिड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।  

विज्ञापन
Attack on police team in jaunpur who went to manage fight between wedding baraatis  seven policemen injured
केराकत थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में मारपीट कर रहे बरातियों को समझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें सात पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। घायलों में 6 पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


केराकत क्षेत्र के नरहन निवासी भूपेंद्र गुप्त की बेटी की शादी के लिए देवगांव आजमगढ़ से बुधवार की रात बरात आई थी। बरात सरायबीरू स्थित एक मैरेज हॉल में ठहरी थी। वहीं, नरहन निवासी सुनील कुमार कमलापुरी के लड़के की शादी के लिए नगर के बिब्बो धर्मशाला में लोग टिके थे।
विज्ञापन


रात साढ़े 12 बजे सरायबीरू के पास नरहन के पास दोनों बराती आमने-सामने से गुजरने लगे। उसी समय डीजे पर डांस को लेकर कुछ लोग भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही लोग ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिए। घटना में हेड कांस्टेबल योगेश चौधरी, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, आशुतोष मिश्र, पुष्पेंद्र वर्मा, राजधरम, आशीष राव और मनोज कुमार यादव घायल हो गए। इसके अलावा एक स्थानीय नागरिक  मोहित गुप्त निवासी नरहन घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपितों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया गया। सिपाही मनोज कुमार यादव को छोड़कर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि कोतवाली के एसआई सदाशिव सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। करीब 25-30 अज्ञात आरोपितों को चिह्नित करने में जुटी है।  

इनमें विनोद कुमार मिर्जापुर देवगांव आजमगढ़, शीतला प्रसाद मिर्जापुर देवगांव, चंदन गुप्त देवगांव, विजय कुमार चकरारेत केराकत, अजय जायसवाल नेहापुर देवगांव, नीरज गुप्त देवगांव, अंकित गुप्त जानकीपुरम लखनऊ, शिवम नरहन मनोज सिपाह केराकत शामिल हैं।
पढ़ेंः कब्र से निकला मौत का राज: गला दबाकर हुई थी वृद्धा की हत्या, शव को गलाने के लिए डाला था यूरिया और नमक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed