फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A special train will run between Delhi and Banaras on Janmashtami, with a stop at Jaunpur

Jaunpur News: जन्माष्टमी पर दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, जौनपुर में होगा ठहराव

Thu, 03 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A special train will run between Delhi and Banaras on Janmashtami, with a stop at Jaunpur
जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-वाराणसी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन का जौनपुर में ठहराव होने से यहां के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 04446 दिल्ली से वाराणसी के लिए तीन और पांच सितंबर को चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04445 वाराणसी से दिल्ली के लिए चार और छह सितंबर को संचालित होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के दो-दो फेरे होंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली से ट्रेन रात 9:35 बजे चलेगी। गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट होते हुए दोपहर 1:10 बजे जौनपुर जंक्शन पहुंचेगी। यहां ट्रेन का ठहराव दो मिनट रहेगा। 1:12 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। दोपहर तीन बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से ये ट्रेन रात 8:15 बजे रवाना होगी। 9:18 बजे जौनपुर जंक्शन पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 9:20 बजे अयोध्या कैंट के लिए रवाना होगी। इसके बाद लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, मुरादाबाद गाजियाबाद होते हुए 11:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed