{"_id":"6aa4627384599f814305d5a3","slug":"a-large-crowd-gathered-at-the-seerat-un-nabi-gathering-in-badagaon-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-162696-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
शाहगंज बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी में उमड़ी भीड़।संवाद
बड़ागांव स्थित जुम्मा मस्जिद परिसर में बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नबी और सहाबा की शान में पेश किए गए नातिया कलाम और अशआर पर देर रात तक लोगों ने वाहवाही की।
कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी ने तकरीर के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। इस दौरान इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम पेश किए। मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने भी अशआर सुनाए।
जलसे की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की, जबकि संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के लिए जलसागाह को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था।
विज्ञापन
बबलू इलेक्ट्रीशियन की ओर से की गई सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। उनकी मौजूदगी को आयोजकों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के संदेश के रूप में बताया।
इस मौके पर शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में जुम्मा मस्जिद कमेटी ने अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया। संवाद