फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारातियों से भरी जीप ट्रैक्टर से भिड़ी, चार घायल

बारातियों से भरी जीप ट्रैक्टर से भिड़ी, चार घायल

Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थानाक्षेत्र के रुधौली बाजार में शुक्रवार की शाम सरिया लदे ट्रैक्टर से बारातियों की जीप भिड़ गई। हादसे में जीप सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी शाहगंज में भर्ती कराया गया। वहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीप और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के बौडि़या गांव निवासी जवाहिर के बेटे राहुल की बारात अखंड नगर जा रही थी। सरपतहां थाना क्षेत्र रुधौली बाजार के पास पहुंची थी। इसी दौरान शाहगंज से एक ट्रैक्टर सरिया लाद कर कहीं जा रहा था। जीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर में भिड़ गई। इससे उसमें सवार करौंदीकला थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी जयंत्री 46, सरपतहां थाना क्षेत्र के बसौंली गांव निवासी रामबहाल 50 संभलशाह निवासी रामजीत 30 बसौंली निवासी लौटू 35 को चोटें आईं। सभी को शाहगंज पीएचसी पहुंचाया गया। जहां जयंत्री और रामबहाल की हालत गंभीर बताई गई। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर और जीप को कब्जे में ले लिया। दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed