फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डेढ़ लाख ग्राहकों को मिलेंगी कई सुविधाएं

डेढ़ लाख ग्राहकों को मिलेंगी कई सुविधाएं

Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधान डाकघर के कोर बैकिंग सॉल्यूशन (सीबीएस) सेवा से जुड़ने के चलते ग्राहकों को कई सुविधाएं जल्द ही मिलने वाली हैं। डाकघर में एटीएम लगेगा और ग्राहकों को नेट बैकिंग, मोबाइल बैकिंग जैसी भी सुविधाएं मिलने लगेंगी। प्रधान डाकघर में सीबीएस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। बस अब डेढ़ लाख ग्राहकों को इन सुविधाओं से जोड़ना बाकी रह गया है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। बस कुछ ही दिनों में बैंकों जैसी सुविधाएं डाकघर के उपभोक्ताओं को भी मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

स्थानीय प्रधान डाकघर में करीब एक लाख 54 हजार उपभोक्ता हैं। प्रधान डाकघर में इन उपभोक्ताओं का करीब 2 अरब 14 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को वैसी सुविधा नहीं मिल पाती, जैसी उनकी अपेक्षा रहती है। इसके चलते डाकघर से ग्राहकों की संख्या घटती भी जा रही है। जबकि डाकघरों की अपेक्षा बैंकों में ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसको देखते हुए बैंकों की तर्ज पर डाकघर ने ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की ठानी है। देश में करीब 450 शाखाओं में सीबीएस की शुरुआत की गई है। इसी तरह स्थानीय प्रधान डाकघर में भी इसकी शुरुआत की गई। दो जून को सीबीएस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। इस सेवा के शुभारंभ से जल्द ही उपभोक्ताओं को एटीएम, आनलाइन बैकिंग, नेट बैकिंग, मोबाइल बैकिंग जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। इतना ही नहीं सीबीएस सेवा से जुड़ी शाखा के उपभोक्ता देश में किसी भी सीबीएस शाखा से लेनदेन कर सकेंगे। यह सभी सुविधाएं बहुत जल्द ही प्रधान डाकघर में शुरू होने जा रही है। सबसे पहले एटीमएम लगाई जानी है, ताकि उपभोक्ताओं को डाकघर में पैसा निकालने के लिए लंबी लाइन न लगानी पड़े। इसके बाद धीरे-धीरे सारी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसकी तैयारी करीब-करीब पूरी भी हो चुकी है। इलाहाबाद परिक्षेत्र के डाक निदेशक केके यादव ने बताया कि तैयारी बहुत जोर-शोर से चली रही हैै। शीघ्र ही उपभोक्ताओं को सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed