फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दीवार के मलबे में दबकर दादी-पोते की मौत

दीवार के मलबे में दबकर दादी-पोते की मौत

Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सिंगरामऊ। जगदीशपुर गांव में शनिवार सुबह दीवार के मलबे में दबकर दादी-पोता की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला भी घायल हो गई। महिला को बदलापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव की निषाद बस्ती निवासी वंशराज के परिवार के लोग कच्चे घर की दीवार से सटाकर रखे गए छप्पर में सो रहे थे। छप्पर में वंशराज, उसकी मां बेइला देवी (58), पत्नी संगीता (30), बेटा शिवम (12), शनि (14) बेटी नीलम (15) और सुमन (17) सोए थे। मकान जर्जर होने से यह लोग घर के भीतर नहीं सोते थे। शुक्रवार रात में बरसात हो रही थी। सुबह करीब पांच बजे वंशराज, नीलम, सुमन और शनि दैनिक क्रिया के लिए निकल चुके थे। बेइला देवी, शिवम और संगीता बिस्तर पर ही थी। सुबह करीब पांच बजे अचानक दीवार ढह गई। मिट्टी के साथ छप्पर भी बैठ गया। बेइला देवी, शिवम और संगीता मलबे के नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया तो गांव के लोग दौड़े। मिट्टी को हटाना शुरू किया। संगीता को पंद्रह मिनट के भीतर निकाल लिया गया। वह बेहोश हो गई थी। गांव के कुछ लोग तुरंत बदलापुर सीएचसी लेकर भागे। उधर, करीब आधे घंटे के बाद बेइला देवी और शिवम को निकाला गया। दोनों की मिट्टी में दबकर मौत हो चुकी थी। गांव वालों की सूचना पर सिंगरामऊ थाने से फोर्स भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed