फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A ground report will be prepared on 15 points for council schools

Jaunpur News: परिषदीय विद्यालयों की 15 बिंदुओं पर तैयार होगी ग्राउंड रिपोर्ट

Fri, 28 Aug 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A ground report will be prepared on 15 points for council schools
जौनपुर। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों की 15 बिंदुओं की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद यह रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय में भेजी जाएगी। आगामी दिनों में केंद्र सरकार की टीम आकर जिले के सभी बेसिक स्कूलों का इंडीकेटर सर्वे करेगी। वर्तमान में जिले में 2800 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 1930 प्राथमिक विद्यालय, 411 उच्च प्राथमिक और 466 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। हर साल स्कूलों को उनकी रिपोर्ट के आधार पर भी अंक मिलेंगे। स्कूलों में अध्यापक और बच्चों की संख्या, स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता, बिजली, पानी, पंखे, विद्यालय के भवनों की हालत और प्रत्येक वर्ष का बजट सहित 15 बिंदुओं पर कार्यों को देखेगी। टीम की ओर से परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडीकेटर सिस्टम सर्वे में अगर स्कूलों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ नहीं मिलती हैं तो इसका प्रभाव स्कूलों को प्रत्येक वर्ष मिलने वाले बजट पर पड़ेगा। बीएसए समीर ने बताया कि पहले से परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए शुरू किया गया है। जल्द ही खंड शिक्षाधिकारियों को अपने विकास खंड के स्कूलों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed