फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गोपाल गोशाला में दो गायों की मौत पर हंगामा

गोपाल गोशाला में दो गायों की मौत पर हंगामा

Thu, 28 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोपाल गोशाला में दो गायों की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
मडियाहू। स्थानीय कस्बे के दिलावरपुर मोहल्ले में स्थित गोपाल गौशाला में बुधवार को दो गायों के मौत की सूचना पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने गोशाला की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सौंप दी।
गोपाल गोशाला में पिछले तीन महीने के भीतक सवा सौ गायों की मौत चारा पानी और इलाज के अभाव में हो गई। इससे हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहले से ही खिन्न थे। बुधवार को दो गायों के मरने की सूचना गो सेवक रमेश केसरी ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हो हल्ला शुरू कर दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, सीओ अवधेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गोशाला के महामंत्री ओमप्रकाश सिंह को हटाने की मांग की जिस पर उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ संजय कुमार को गोपाल गोशाला की देखरेख की जिम्मेदारी दी तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मौके पर अनिल निगम, डॉक्टर परमजीत सिंह, शमशेर सिंह, सुभाष चंद्र साहू ,रमेश केसरी ,विपिन दूबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी के चाचा की तहरीर पर कार्रवाई की है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के चाचा ने कहा है कि उनकी भतीजी इंटर की छात्रा है। जिसे मंगलवार की रात इलाके का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed