फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   55 thousand removed in the name of deceased under MNREGA

मनरेगा के तहत मृतक के नाम पर निकाले 55 हजार

Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
55 thousand removed in the name of deceased under MNREGA
सुजानगंज। मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों में भ्रष्टाचार जारी है। न सिर्फ जीवित, बल्कि मृतक के नाम पर भी पैसा हड़पने का खेल चल रहा है। ताजा मामला सुजानगंज ब्लाक के तरसांव गांव का है। यहां जिस शख्स की नौ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है, उसके जॉब कार्ड पर करीब 55 हजार रुपये निकालने का आरोप है। बीडीओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी रियाज अहमद ने बीडीओ व डीएम को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उसके पिता मोहम्मद अयूब के नाम पर वित्तीय वर्ष 2016-17 में समतलीकरण एवं मेड़बंदी के नाम पर 54,810 रुपये का भुगतान प्रधान और सचिव ने किया है, जबकि मोहम्मद अयूब की 2015 में ही मौत हो चुकी है। रियाज अहमद ने बताया कि हमें इसकी कोई जानकारी ही नहीं है। उसने जब प्रधान व सेक्रेट्री से पूछताछ की तो वह भी सही जवाब नहीं दे सके। इस मामले में खंड विकास अधिकारी नितिन कुशवाहा का कहना था कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed