फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   26 nomination papers sold on the first day for the Bar Association elections

Jaunpur News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पहले दिन बिके 26 नामांकन पत्र

Wed, 02 Sep 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
26 nomination papers sold on the first day for the Bar Association elections
मड़ियाहूं में नामांकन पत्र खरीदते अधिवक्ता। संवाद
मड़ियाहूं। तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं की साल 2026 की प्रबंध कार्यकारिणी चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

पहले दिन अध्यक्ष और महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता रामलखन पटेल के अनुसार एक से तीन सितंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री, दाखिला और जांच की जाएगी। पांच सितंबर को नाम वापसी होगी। 11 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव में 259 अधिवक्ता मतदान करेंगे। पहले दिन अध्यक्ष पद के चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो, उपाध्यक्ष ए श्रेणी के दो, बी श्रेणी के दो, महामंत्री के पांच, कोषाध्यक्ष का एक, संयुक्त मंत्री के चार और कार्यकारिणी सदस्य के छह नामांकन पत्र बिके। अध्यक्ष पद के लिए 25 साल की वकालत और चार हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 20 साल तथा 3500 रुपये, महामंत्री के लिए 15 साल और तीन हजार रुपये शुल्क रखा गया है। अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग अर्हता और शुल्क निर्धारित किए गए हैं। अर्हता की गणना 31 अगस्त 2026 को प्रकाशित अंतिम सदस्यता सूची के आधार पर होगी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद में दो साल से कम पुराने पंजीकरण वाले अधिवक्ता चुनाव लड़ने और मतदान के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed