फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता

सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता

Mon, 04 Feb 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता
जलालपुर। क्षेत्र के बयालसी ग्राउंड में सोमवार को भाजपा की मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें आगामी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 2014 से अबतक जितने जनकल्याणकारी काम हुए हैं उतने आजादी के बाद नहीं हुए थे। कार्यकर्ता मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। मछलीशहर लोकसभा प्रमुख, जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जैसे देश के सारे भ्रष्टाचारी ताकतें एकजुट होकर मोदी को गिराने में लगी हैं वैसे ही हमारा दायित्व बनता है कि सभी एकजुट होकर एकबार फिर से भारत के भाग्य को बदलने वाले शक्तिशाली नेता को पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाएं। विधानसभा प्रमुख विनय कुमार सिंह ने पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की व सबकी जिम्मेदारी तय की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आमोद सिंह रिंकू ने किया। संचालन उपेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर वृजनरायन दुबे, अनिल पांडेय, जटाशंकर सिंह, हवलदार सिंह, हरिशंकर सिंह, अनुपमा रॉय, पंकज सिंह, तारकेश्वर दुबे, शैलेंद्र सिंह, राहुल गुप्ता, संजय सिंह, छेदी गुप्ता, राजेश सोनकर, रितेश नागर, स्वतन्त्र मौर्य, उमानाथ नागर, अजय जायसवाल, रामचंद्र सेठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed