{"_id":"5b5e04f04f1c1b6e118b63b7","slug":"15328882996-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेंवरियों का जत्था एक अगस्त को जाएगा बाबा धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेंवरियों का जत्था एक अगस्त को जाएगा बाबा धाम
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बोल बम कांवरिया संघ का एक जत्था एक अगस्त को बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाएगा। इसके पहले प्रात: सात बजे सभी शिवभक्त हनुमान घाट पर एकत्रित होंगे। जहां से हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ आकर्षक झांकी व शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सद्भावना पुल, मैहर देवी मंदिर, परमानतपुर, पालीटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज चौराहा, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी बाजार होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से सभी शिवभक्त फरक्का ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने बताया कि 15 अगस्त को नागपंचमी के दिन सुबह सात बजे से हनुमान घाट से शिवभक्त साष्टांग दंडवत (सड़क पर लेटते हुए) चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, नवाब युसूफ रोड होते हुए बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर आलमगंज पहुंचेगे। जहां सभी शिवभक्त बाबा जागेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू व महासचिव विमल सिंह ने समस्त शिवभक्तों से दोनों अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
सुजानगंज। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने रविवार को श्री गौरीशंकर धाम का निरीक्षण किया। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए पहुंचने वाली भक्तों की भीड़ को हर संभव व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए किए गए इंतजाम की जानकारी ली।
एसपी ने आने जाने का मार्ग, दर्शन के लिए लगने वाली कतारों की जगह, दुकानें लगाने वाली जगहों आदि का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में कही कोई चूक नहीं होनी चाहिए। यदि सुरक्षा को लेकर कोई भी परेशांनी हो तो हमें सूचित करें। बाद में होने वाली किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आने के बाद श्री गौरीशंकर धाम में जाकर दर्शन पूजन भी किया और अंदर भक्तों के आने जाने की व्यवस्था भी देखी। बाहर निकलने के बाद उन्होंने मंदिर के पुजारी एवं मंदिर के सचिव सुधीर तिवारी से भी बात की। पिछले साल होने वाली अव्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी सुजानगंज, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, सुखनंदन यादव, मृत्युंजय त्रिपाठी, गोरख आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रामपुर। जर्जर सड़कों पर चलना कांवरियों के लिए मुसीबत भरा होगा। सड़क की उखड़ी गिट्टियाों पर पैदल चलने में कांवरियों को काफी दिक्कत झेलना पड़ेगा। रामपुर बाजार की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो गई है। सावन माह आरम्भ होते ही कांवरियों का जत्था दर्शन पूजन के लिए निकलना शुरू हो गया है। जिले से तमाम भक्त विन्ध्याचल से गंगाजल लेकर, मडिय़ाहूं के प्रसिद्ध रामजानकी, पुरेव मे मन्दिर, बरसठी मे दियावां महादेव मन्दिर, गोपालापुर के पास गौरीशंकर मन्दिर, रामपुर के बैष्णों देवी मन्दिर आदि स्थानों पर जल चढ़ाते है। जिसमें लाखों भक्तों का प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक आवागमन रहता है। रामपुर बाजार की सड़क ं तो क्षतिग्रस्त होने के कारण भक्तों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।