फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पौधों से होता है पयार्वरण शुद्ध - मौलाना रशादी

पौधों से होता है पयार्वरण शुद्ध - मौलाना रशादी

Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पौधों से होता है पयार्वरण  शुद्ध - मौलाना रशादी
खेतासराय। पौधों से पयार्वरण शुद्ध होता है। आज के दौर में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए लोगों को पौधों को लगाना चाहिए। साथ ही उनको पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लेना चाहिए। हर इंसान को अपने जीवन एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। एक पेड़ एक पुत्र के समान होते हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना रशादी ने बुधवार को जमदहां गावं में एक पौधशाला के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य आरिफ खान ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह अच्छी पहल की है। उनके द्वारा काशिका पौधशाला (नर्सरी हाउस) खोला गया है। इस तरह की पौधशाला सभी को खोलना चाहिए।
विज्ञापन

नर्सरी के संचालक क्षेत्र पंचायत सदस्य आरिफ खान ने कहा कि इस पौधशाला में सफेदा, आम की सभी प्रजाति के पौधे, सागवन, चंदन, जामुन, अमरूद, अंगूर, अंजीर, महगोनि, चीकू, लीची आदि के पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में तलहा, राशिद, शकील, नसीम मुफ़्ती, गुफरान, शाहआलम, मतिउद्दीन, जावेद, जाहिद सिद्दीकी, सलाम, हाफिज, अयाज, फ़ैज, नोमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed