{"_id":"5b39207d4f1c1b95598b7280","slug":"15304705254-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूं यहां नफरतों का व्यापार बाटता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूं यहां नफरतों का व्यापार बाटता है...
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के हिंदी भवन में रविवार को ईद मिलन समारोह एवं मुशायरा व राष्ट्रीय एकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ईद के महत्व को बताया गया। वहीं कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के आयोजक श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वसीम जौनपुरी ने देशभक्ति गीत सुनाकर किया।
विजय सिंह बागी ने क्यूं यहां नफरतों का व्यापार बाटता है, किसके खिलाफ तूं जहरीले उद्गार बाटता है। सदियों से जहां कौमी एकता के गीत गाए जाते हैं, उन्हीं के बीच क्यूं तूं अब तलवार बाटता है सुनाकर गुमराह हो रहे नौजवानों को अगाह किया। वहीं डा.पीसी विश्वकर्मा ने अपनी कविता के माध्यम से समाज में हो रहे महिला उत्पीडन को आइना दिखाया। इसके अलावां शायर बिहारीलाल अंबर इलाहाबाद, पूनम श्रीवास्तव मिर्जापुर, रामिश मडिय़ाहूंवीं, ने भी अपनी -अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। इसके पूर्व इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि जिले की मिट्टी को जहां भी सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा हो। वहां छिड़क दीजिए, भाईचारा अपने आप कायम हो जाएगा।उन्होंने भटकते हुए नौजवानों को समाज हित में कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन पंडित सभाजीत द्विवेदी प्रखर व मनीष देव ने किया।इस अवसर पर डा.क्षितिज शर्मा, साजिद हमीद, रवी मिंगलानी, राधेरमण जायसवाल, मोतीलाल यादव, इरशाद खान, इकराम सौदागर, शशांक सिंह रानू, शौकत अली मुन्ना राजा, राधेकृष्ण ओझा, पुनीत, पंकज, बंटी, अनिल साहू, रामरतन विश्वकर्मा, लियाकत अली, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।