{"_id":"5aaeb5c74f1c1bc0078b5ebf","slug":"15213994882-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी भाईचारा का संदेश देती है होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी भाईचारा का संदेश देती है होली
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। क्षेत्र के मिरशादपुर गांव स्थित बदलापुर की ब्लाक प्रमुख प्रभावती कनौजिया के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि होली आपसी सद्भाव तथा भाईचारा का संदेश देता है। इस पावन पर्व पर लोग आपसी शिकवा शिकायत भुला कर एक दूसरे को प्रेम के साथ रंग में सराबोर होते हैं। अध्यक्षता कर रही ब्लाक प्रमुख प्रभावती कनौजिया ने सभी को होली की बधाई दी। क्षेत्रपंचायत सदस्यों के साथ विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रति आभार व्यक्त किया। अविश्वास प्रस्ताव बचाने में विधायक मिश्र की भूमिका सराहनीय रही। ब्लाक प्रमुख ने समाजवादी पार्टी की नीतियों का विरोध किया। भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। प्रमुख प्रभावती कनौजिया ने विधायक को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने किया। इस मौके पर सत्यनारायण सिंह, बिनोद तिवारी , ममता गिरि , गंगा प्रसाद सिंह, सुरेश चौहान , साहबलाल , फूलचन्द विश्वकर्मा , राजेश सिंह , वंशराज, पप्पी सिंह , लक्ष्मीकांत मिश्र , अशोक मिश्र , काजू अग्रहरि आदि मौजूद थे।