{"_id":"5a78ae164f1c1b514a8b7a51","slug":"151785853814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर्स व रेंजर में टीडी कालेज रहा चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर्स व रेंजर में टीडी कालेज रहा चैंपियन
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में चल रहे रोवर व रेंजर्स शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान मार्च पास्ट, वर्दी, ध्वज शिष्टाचार, समूह गान, निबंध, पुल टेंट आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें टीडी कालेज चैंपियन रहा।
मुख्य अतिथि प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रोवर व रेंजर्स के माध्यम से हम जीवन में पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों को गरिमा प्रदान कर सकते हैं। श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए रोवर्स व रेंजर अनिवार्य होना चाहिए। मंत्री डा.आलोक कुमार सिंह ने कहा कि इस रोवर्स व रेंजर्स समागम में पीजी कालेज मड़ियाहूं, पीजी कालेज बयालसी, कुटीर पीजी कालेज चक्के, गोविंद बल्लभपंत पीजी कालेज प्रतापगढ़, मोहम्मद हसन पीजी कालेज, टीडी कालेज, राजा कृष्णदत्त पीजी कालेज व राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई के लगभग 500 रोवर्स रेंजर्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मार्च पास्ट, वर्दी, ध्वज शिष्टाचार, समूह गान, निबंध, पुल टेंट आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रोवर्स में टीडी कालेज ने प्रथम स्थान,राजा कृष्णदत्त पीजी कालेज व पीजी कालेज मड़ियाहूं ने द्वितीय और कुटिर पीजी कालेज चक्के ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रेंजर्स में टीडी कालेज ने प्रथम,पीजी कालेज मड़ियाहूं ने द्वितीय और मोहम्मद हसन पीजी कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पूविवि के रोवर्स व रेंजर्स के संयोजक डा.राघवेंद्र पांडेय ने विजेताओं को शुभकामना दी।