{"_id":"5a78ae0d4f1c1b8e238b6e36","slug":"151785852913-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने उठाई सड़क पर चिन्हांकन करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने उठाई सड़क पर चिन्हांकन करने की मांग
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रिमण हटाने की तारीख सात फरवरी तय की है लेकिन चिह्न लगाया ही नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि पहले चिह्न लगाया जाए तब अतिक्रमण हटाने की तारीख तय की जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर में जौनपुर-शाहगंज मार्ग को दोनों ओर से छह मीटर के दायरे में आने वाले सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे दुकानदारों को अपने मकान व दुकान को ले कर चिंता बढ़ गई है। सोमवार को कई दुकानदार व मकान मालिकों ने अपने सामने सड़क की नाप जोख करते देेखे गए। नगर में कई स्थानों पर दोनों तरफ नाली आड़ी तिरछी होने व सड़क एक सीध में न होने के चलते दुकानदारों को यह निर्णय लेने में कठिनाई हो रही है कि उनका चबूतरा या सीढ़ी अतिक्रमण की जद में है या नहीं। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रणजीत मौर्य का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को सड़क के दोनों ओर चिह्न लगाना चाहिए कि अतिक्रमण कहां से हटाना है।