{"_id":"5a78ae0c4f1c1b4e588b6f79","slug":"151785852812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के विरोध में छात्रों ने तहसील में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के विरोध में छात्रों ने तहसील में किया हंगामा
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर /घनश्यामपुर। कालीदीन तिवारी इंटर कालेज रामपुर में प्रवेश परीक्षा के नाम पर कालेज में की जा रही वसूली के विरोध में छात्रों ने सोमवार को तहसील परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। एसडीएम को पत्रक देकर कालेज प्रशासन पर छात्रों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश पत्र के नाम पर पांच सौ रूपये की मांग की जा रही है।
सोमवार को वसूली के विरोध में तीस परीक्षार्थी कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए.एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंच गए। एसडीएम को को ज्ञापन सौंपकर परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया है कि कालेज प्रशासन द्वारा प्रति परीक्षार्थी से प्रवेश पत्र के लिए पांच सौ रुपये की वसूली की जा रही है। परीक्षार्थी दो सौ रुपया दे रहे थे किन्तु उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। जिन परीक्षार्थियों ने पांच सौ रुपया दिया है उन्हें प्रवेश पत्र दे दिया गया है। परिक्षार्थियों ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले प्रैक्टिकल की परीक्षा के नाम पर सत्रह सौ रुपये की वसूली की जा चुकी है। हंगामा करने वालों में अर्जुन शर्मा, पंकज कुमार , प्रदीप कुमार , सुजीत कुमार, मनोज मौर्या ,साहिल कुमार ,आकाश कुमार , अंकुश यादव ,विनय , महेन्द्र ,विपिन , अवनीश , शाहनवाज, अभिषेक गौतम आदि शामिल थे।