{"_id":"5a78ae084f1c1b9f268b8815","slug":"15178585259-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी कलाकार ने त्रिलोचन मंदिर में किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी कलाकार ने त्रिलोचन मंदिर में किया दर्शन
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। भोजपुरी कलाकर आशी तिवारी ने सोमवार को त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन पूजन किया। भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ के आवास पर प्रेसवार्ता में बताया कि अपने गाने सिंगार से टीवी पर धूम मचाने के बाद जल्द ही एक बड़े हिंदी के म्युजिक वीडियो एलबम में दिखाई देंगी। जिसकी शूटिंग हाल ही में हैदराबाद के कई लोकेशन पर साउथ के टेकनीशियन के साथ की गई है। खुश्बू राज ओझा की आवाज में इस एलबम का नाम ऽतूने ना जाना मेरा प्यारऽ है। जिसको निर्देशित किया है अंगद ओझा ने। आशी तिवारी के साथ अभिनेत्री प्रेरणा सिंह अपनी अदाओ का जलवा बिखेरती हुई नजर आएगी। वैलेंटाइन डे पर टी सीरिज से रिलीज हो रहे इस गाने की लान्चिंग भी हैदराबाद में होगी। जिसमें दक्षिण के फिल्मों के कुछ कलाकार मेहमान के रूप में दिखाई देंगे। अभिनेता ने त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद भी लिया। चन्दन ने कलाकार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, विपुल चौबे, विनय वर्मा, विवेक सेठ, अरविन्द यादव, संतोष मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कलाकार को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही।