{"_id":"5a5d00904f1c1b5f268b49f9","slug":"151604461612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की मजबूती के लिए काम करना ही प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की मजबूती के लिए काम करना ही प्राथमिकता
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। औद्दोगिक में आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकाल में जितना विकास प्रदेश का हुआ था उतना विकास किसी भी पार्टी के शासन में नही हुआ है। सपा ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो विकास का पर्याय है। हमारे पूर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाषण में नही सिर्फ काम में विश्वास करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने कार्य काल में लाभ कारी योजनाओं का जाल बिछा दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में मजदूरों, किसानों, बेजुबानों का सिर्फ शोषण किया गया है। अध्यक्षता काशी राम यादव तथा संचालन राहुल यादव ने किया। आयोजक पूर्व प्रधान राम बली यादव व सूरज यादव ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुख्य रुप से रामलाल पाल, अजीत यादव, संदीप यादव, भोलाराम सरोज , सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।