फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ता पर प्लाटर ने किया प्राणघातक हमला

अधिवक्ता पर प्लाटर ने किया प्राणघातक हमला

Thu, 11 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता पर प्लाटर ने किया प्राणघातक हमला

विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर में सार्वजनिक नाले को पाटकर अवैध निर्माण का विरोध करने पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता बृजनाथ पाठक पर जानलेवा हमला करने उनकी पुत्री से अभद्रता करने के आरोपी प्लाटर सुनील सिंह को थानाध्यक्ष ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वकीलों ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

अधिवक्ता बृजनाथ की पुत्री रंजना ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि मियांपुर में उसकी आराजी के बगल सार्वजनिक नाले की जमीन को प्लॉटर सुनील सिंह निवासी ताजुद्दीनपुर, मडियाहूं, संजय सिंह, सुनील के भाई व अन्य आरोपी पाटकर करीब दोपहर साढ़े 12 बजे अवैध निर्माण कर रहे थे। जब उसने मना किया तो गालियां देने लगे। उसने तत्काल अपने अधिवक्ता पिता व भाई को सूचित किया। अधिवक्ता बृजनाथ दीवानी न्यायालय से ही थानाध्यक्ष लाइन बाजार को सूचित कर साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों से इस बाबत पूछने लगे। इतने में सुनील व अन्य आरोपी जान से मारने की नियत से ईट से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने आरोपी सुनील को पकड़ लिया। अन्य आरोपी भाग गए। अधिवक्ता बृजनाथ का जिला चिकित्सालय में मेडिकल हुआ उनके सिर सीने व हाथ के एक्सरेे की डॉक्टर ने सलाह दिया। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में अधिवक्ता थाना लाइन बाजार व हॉस्पिटल पहुुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed