{"_id":"5a31799e4f1c1bee688c189c","slug":"15131919793-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की पहली बैठक की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की पहली बैठक की तैयारी शुरू
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद जौनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद अब बोर्ड की पहली बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि नगर पालिका बोर्ड की बैठक के लिए अभी शासन से कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। लेकिन इसी माह नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक होने की संभावना है। बोर्ड की बैठक में शहर के विकास का खाका तैयार किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माया टंडन सहित 39 सभासदों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण कर लिया है। उनके शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका प्रशासन बोर्ड की बैठक कराने की तैयारी में लग गया है। वहीं सभासद भी अपने -अपने मुहल्लों में विकास कराने का खाका तैयार करना शुरू कर दिए हैं। इस दौरान वे कार्यों का प्रस्ताव बना रहे हैं। जिससे वे बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत कर अनुमोदित करा सके। अध्यक्ष भी शहर के विकास करने के लिए कार्यों का प्रस्ताव बनवा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद एक माह के अंदर बोर्ड की बैठक हो सकती है।
कोट:
शासन से अभी तक बोर्ड की बैठक कराने का कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। लेकिन अध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद एक माह के अंदर पहली बैठक कराने का प्राविधान है।
विज्ञापन
कृष्णचंद्र
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
कोट:
इसी माह नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
माया टंडन
अध्यक्ष, नगर पालिका