फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राहुल गांधी की ताजपोशी से सशक्त होगी कांग्रेस

राहुल गांधी की ताजपोशी से सशक्त होगी कांग्रेस

Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी की ताजपोशी से सशक्त होगी कांग्रेस
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की सियासी जमीन दरकना शुरू हो गई है। निचले स्तर पर जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री निकाय चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। इससे ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी सरकार के काम पर विश्वास नहीं है। प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सारे वादे झूठे साबित हुए हैं। सड़के गड्ढामुक्त नहीं हुईं। ये बातें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव व आल इंडिया कांग्रेस के सचिव किशोरीलाल शर्मा ने गुरुवार को जिले के कलापुर गांव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करना और झूठे वादे करना, दोनों अलग चीजें हैं। भाजपा सिर्फ खोखले वादे कर के जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि भाजपा के नेताओं में संस्कार की कमी है। इसका उदाहरण बिहार में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की ओर से लालू यादव के परिवार पर अमर्यादित टिप्पणी किया जाना है। ऐसा लगता है कि भाजपा के सारे नेता अपनी सारी सीमाएं पार कर चुके हैं। गुजरात चुनाव पर कहा कि गुजरात में कांग्रेस बहुत ही मजबूती से चुनाव लड़ रही है। भाजपा के पास अब कुछ बचा नहीं तो वह पटेल समाज के नेता हार्दिक पटेल पर मनगढ़ंत सीडी बनवाकर वायरल करा रही है जो सरासर निराधार है। सीडी लैब में गई है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी की ताजपोशी से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। पार्टी के सभी नेता राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सादगी के प्रतीक हैं। दोनों नेता पार्टी के लिए मेहनत करने में पीछे नहीं हटते हैं। इस मौके पर रोहित सिंह, अफताब खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed