{"_id":"5a0f2fe04f1c1bd1408b754e","slug":"15109448432-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक की अनदेखी कर बना दिया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक की अनदेखी कर बना दिया परीक्षा केंद्र
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने को लेकर तमाम कवायद की जा रही है तो वहीं परीक्षा शुुरू होने के पूर्व ही मानक की अनदेखी कर परीक्षा केंद्र बनाए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है। शिकायत मंडलायुक्त से की गई है, जिस पर उन्होंने जेडी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
आज से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में मनाए गए 314 परीक्षा केंद्रों में शामिल आरपी आदर्श टीडी इंटर कालेज समसाबाद के खिलाफ विद्यालय के ही पूर्व प्रधानाचार्य अनूप कुमार सिंह ने मंडलायुक्त के यहां शिकायत दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि मानक की अनदेखी कर विद्यालय को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। शासन ने एसडीएम के रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र चयनित करने का निर्देश दिया था। एसडीएम फूलपुर ने अपनी रिपोर्ट में इस विद्यालय को परीक्षा केंद्र के लिए अनुपयुक्त बताया था। कहा था कि पूरा विद्यालय भवन ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में आने और विद्यालय पर प्रबंधक/प्रधानाचार्य में विवाद होने की वजह से वहां सेंटर न बने। इसके साथ ही उन्होंने प्रबंधक पर मनमाने तरीके से उनकी सेवा समाप्त करने का आरोप लगाया । अनूप कुमार सिंह के शिकायती पत्र पर मंडलायुक्त ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है।