{"_id":"59e651994f1c1bcf538b7e74","slug":"150826646314250-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 किसानों को दिया ऋण माफी का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 किसानों को दिया ऋण माफी का प्रमाण पत्र
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को कृषक ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें चयनित 565 किसानों में से 250 किसानों को मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि किसान मृदा परीक्षण कराकर कम लागत में अधिक उत्पादन कर आय बढ़ा सकते हैं। बिना मृदा परीक्षण के खेतों के स्वास्थ्य का सुधार नहीं हो सकता। जांच के आधार पर ही रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करें। ऐसा करने पर जहां मृदा स्वास्थ्य ठीक रहेगा वहीं कम लागत में किसानों को अधिक आय प्राप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ नृपेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा, एडीओ एजी वंश बहादुर सिंह ,भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद यादव ,रमाशंकर सिंह, नंदलाल, अरुण सिंह उपस्थित थे ।
विज्ञापन