फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

Wed, 23 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर ताला जड़ किया प्रदर्शन
खुटहन। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आक्रोशित शेरपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को खुटहन विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो वे ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाये थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ट्रांसफार्मर जलने से धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। शेरपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रान्सफार्मर जल गया था। ग्रामीणों के बार-बार कहने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र खुटहन पहुंचे। इसके बाद उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। अखंड प्रताप यादव ने कहा कि एक माह से ट्रान्सफार्मर जला पड़ा है। लखनऊ के टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावां ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत किया है लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। जिससे किसानों के धान की फसल सूखने के कगार पर है। ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ताला जड़ने वालों में संतोष यादव, राहुल, सचिन यादव, सुरेंद्र पाल,प्रमोद, अर्जुन, ज्ञानेंद्र, रोहित, हीरालाल पाल,अब्दुल सलाम,प्रशांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed