फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पीसीएफ के 65 क्रय केंद्रों पर डंप है 5699एमटी धान, खरीद ठप

पीसीएफ के 65 क्रय केंद्रों पर डंप है 5699एमटी धान, खरीद ठप

Mon, 21 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पीसीएफ के 65 क्रय केंद्रों पर डंप है 5699एमटी धान, खरीद ठप

विज्ञापन
जौनपुर। चावल मिलें धान का उठान नहीं कर रही हैं, जिसके चलते पीसीएफ से सभी 65 क्रय केंद्रो पर 5699 एमटी धान डंप है। धान रखने की जगह नहीं होने के कारण इन केंद्रों पर खरीद बंद हो गई है। ऐसे में किसानों को औने-पौने दाम में धान बेचना पड़ रहा है।
जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हुई, जो 28 फरवरी तक चलेगी। धान की खरीद करने के लिए कई एजेंसियों के कुल 99 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन क्रय केंद्रों को 72700 एमटी धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्य के अनुसार धान की खरीद हो और क्रय केंद्रों पर धान डंप न हो, इसकी जिम्मेदारी चावल मिल मालिकों की है। उनको क्रय केंद्रों से धान का उठान करना है। मगर मिल मालिकों की मनमानी के चलते केंद्रों पर धान लगातार डंप होता जा रहा है। धान रखने की जगह नहीं होने के कारण क्रय केंद्र पर खरीद ठप हो गई है। सबसे खराब हालत पीसीएफ के सभी 65 क्रय केंद्रों की है, जहां 5699 टन धान डंप हो गया है और रखने की जगह नहीं है। जपटापुर क्रय केंद्र पर 74.2 टन , खलीलपुर में 135,6 टन , अरगूपुरकला में 74.2 टन, बूढ़ुपुर में 90.8 टन , अरसिया में 133.1 टन ,सरायमोहिद्दीनपुर में 148.4 टन, पतहना में 115.2 टन, मनहन में 132.1 टन, भैरोभानपुर में 78.6 टन, मूर्तजाबाद में 138.2 टन डंप पड़ा है। इन केंद्रों पर धान की खरीद पूरी तरह ठप हो गई है, जिसका फायदा स्थानीय व्यापारी उठा रहे हैं और मनमाने तरीके से किसानों से धान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


चावल मिल मालिक क्रय केंद्रो से धान का उठान नहीं कर रहे हैं। इसके चलते पीसीएफ के सभी 65 क्रय केंद्रो पर 5699 टन धान डंप है। भंडारण की जगह नहीं होने के कारण इन केंद्रों पर धान की खरीद प्रभावित हो रही है। धान का उठान कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक धान का उठान नहीं किया जा रहा है।-राकेश कुमार, प्रभारी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed