{"_id":"6a9db081b5c441b289022b0e","slug":"a-celebration-hall-will-be-built-for-112-million-rupees-with-a-seating-capacity-of-500-people-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-162387-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 11.20 करोड़ रुपये से बनेगा उत्सव भवन, 500 लोगों के बैठने की होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 11.20 करोड़ रुपये से बनेगा उत्सव भवन, 500 लोगों के बैठने की होगी क्षमता
विज्ञापन
जौनपुर। शहरवासियों को जल्द ही सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया आयोजन स्थल मिलेगा। 11.20 करोड़ रुपये की लागत से उत्सव भवन का निर्माण होगा। इसके लिए कृषि भवन के पास जगह प्रस्तावित किया गया है। भवन के भूतल पर 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, प्रथम तल पर चार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित कमरे होंगे। इसमें विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव भवन के निर्माण से शहर में बड़े आयोजनों के लिए एक बेहतर और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। अभी विभिन्न कार्यक्रमों के लिए निजी मैरिज लान और अन्य स्थलों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रस्तावित भवन में कार्यक्रमों की जरूरत के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। संबंधित विभाग की ओर से भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। निर्माण पूरा होने के बाद शहर में एक नया आयोजन स्थल विकसित होने के साथ लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।
निजी कार्यक्रम के लिए भी किराये पर होगा उपलब्ध
इस उत्सव भवन में सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि निजी कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। हालांकि, इसके बदले इस उत्सव भवन का देखरेख करने वाली नगरपालिका एक किराया निर्धारित करेगी, जिसका भुगतान आयोजक को करना होगा। अधिकारियों की माने तो इसका किराया निजी भवनों के अपेक्षा कम रहेगा। ऐसे में आम लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
कृषि भवन के पास सरकारी भूमि पर उत्सव भवन का निर्माण होगा। इसमें 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, प्रथम तल पर चार वातानुकूलित कमरे भी होंगे। इस भवन के देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। - अजय कुमार अम्बष्ट, सीआरओ।