फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firozpur-Patna special train will stop again at Janghai Junction

Jaunpur News: जंघई जंक्शन पर फिरोजपुर-पटना स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव

Mon, 07 Sep 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Firozpur-Patna special train will stop again at Janghai Junction
जौनपुर। दीपावली की छुट्टी में महानगरों से घर आने वाले यात्रियों की सुविधा लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। फिरोजपुर कैंट-पटना जंक्शन फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस जंघई से होकर गुजरेंगी। इससे जौनपुर के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04616 फिरोजपुर कैंट–पटना जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन छह अक्तूबर से 24 नवंबर प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04616 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12 बजे से प्रस्थान कर मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, उतरटिया जंक्शन, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए जंघई जंक्शन पर दूसरे दिन 10:53 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर, होते हुए पटना जंक्शन पर शाम 6:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04615 पटना जंक्शन से प्रत्येक बुधवार को 8:20 बजे चलकर, दानापुर, आरा, रघुनाथपुर, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए वाराणसी रात 12:50 बजे व जंघई जंक्शन पर 2:08 बजे पहुंचेगी। यहां से 2:10 बजे से रवाना होकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, उतरटिया जंक्शन, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, लुधियाना होते हुए फिरोजपुर कैंट पर रात 11:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed