{"_id":"5f63a8a18ebc3e30a10202a5","slug":"yuvak-ki-nadi-me-doobkar-maut-orai-news-knp583256654","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरईः सेल्फी लेते समय युवक का पैर फिसला, नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरईः सेल्फी लेते समय युवक का पैर फिसला, नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन
मिलन की फाइल फोटो।
- फोटो : ORAI
एट/कोटरा। कोटरा थाना इलाके में बेतवा नदी के सला घाट पर पिकनिक मनाने आए छात्र का पैर पत्थर पर सेल्फी लेते समय फिसल गया। इससे वह नदी में डूब गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर मंदिर पर बैठे ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए।
गांव के ही गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया गया। यह सफल नहीं हुए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। किशोर की मौत से कोहराम मच गया।
कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सला घाट जागेश्वर धाम झांसी के एरच निवासी मिलन अहिरवार (17) पुत्र महेश अहिरवार अपने जीजा गौरी शंकर, बहन आरती पाल, भाभी प्रांशु, बड़े भाई कुलदीप अहिरवार सहित परिवार के सदस्यों के साथ बेतवा नदी के सला घाट पर पिकनिक मनाने आया था।
विज्ञापन
परिजन चिकने पत्थरों पर पिकनिक मनाने लगे। तभी सेल्फी लेते समय मिलन का पैर फिसल गया। वह नदी में गिर गया। तेज बहाव के चलते वह पानी में बहने लगा। बेतवा में ज्यादा पानी और तेज बहाव से वह लापता हो गया। परिजन किशोर को बहता देख चीख पुकार मचाने लगे।
मंदिर और आसपास बैठे लोगों का हुजूम घाट पर पहुंच गया। गांव के गोताखोरों ने मिलन की तलाश शुरू की। गोताखोर सफलता नहीं हुए। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे मशक्कत की। मिलन का शव पत्थरों में फंसा मिला।
शव देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मिलन इंटर का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसआई विनोद कुमार ने बताया कि पत्थरों में चिकनाई ज्यादा होने से छात्र का पैर फिसल गया। इससे वह नदी में गिर गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।