{"_id":"61a2811a49e56d492a6bfc3f","slug":"youth-orai-news-knp6664468178","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में ज्योत्सना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में ज्योत्सना अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मिशन शक्ति अभियान फेज-तीन के समापन पर पर शनिवार को गांधी महाविद्यालय में व्यायाम व योगाभ्यास कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ज्योत्सना प्रथम, शिवम गुप्ता व नेहा यादव द्वितीय तथा आकांक्षा श्रीवास्तव और साधना जाटव तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला योग प्रशिक्षक डॉ. रमन कुमार दीक्षित ने कहा कि योग से हम अपनी आत्मा को पवित्र कर सकते हैं। साथ शरीर को भी स्वस्थ रख सकते हैं। प्राचार्य डॉ. राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से अनेक कार्यक्रमों ने बालिकाओं में चेतना का संचार किया है। इससे वे खुद को स्वावलंबी बनाने की दिशा में अग्रसर हो रही हैं। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. ऋचा पटैरिया ने कहा कि बेटियों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र यादव व आभार प्रदर्शन डॉ. सुनीता गुप्ता ने किया। इस दौरान डॉ. एके सक्सेना, डॉ. शिवकुमार, डॉ. कुमारेंद्र सिंह, डॉ. इंद्रमणि द्विवेदी, डॉ. ममता, डॉ. वंदना सिंह, प्रीति परमार, डॉ. कंचन दीक्षित, डॉ. गोविंद सुमन, मोनू मिश्रा, डॉ. विश्वप्रभा त्रिपाठी व श्रद्धा दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता घोषित
उरई। गांधी महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण-दशा एवं दिशा, नारी स्वास्थ्य-समस्या और समाधान, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा विषय पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित किए गए। इसमें रंगोली प्रतियोगिता में हेमा और सहजल प्रथम, हिमांशी और स्वीटी द्वितीय, बीएड विद्यार्थियों का ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में निकिता सोनी और हिमांशी ने पहला स्थान, ज्योत्सना पांडेय और आकांक्षा ने दूसरा स्थान, अंजलि श्रीवास्तव और वैशाली श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में अंजलि श्रीवास्तव पहले, हिमांशी वर्मा और शिवम गुप्ता दूसरे एवं वैष्णवी श्रीवास्तव और अंकित तीसरे स्थान पर रहे।