{"_id":"6352f6352c04ab64d876e2ad","slug":"youth-fell-from-electric-pole-died-orai-news-knp724548273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पोल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पोल से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
महेवा। बिजली के खंभे से गिरकर युवक की मौत हो गई।
हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अभेदेपुर गांव निवासी राजू (23) गुरुवार शाम गांव में लगे बिना तारों के बिजली के खंभे पर चढ़कर रस्सी बांध रहा था।
इसी दौरान वह पोल से फिसलकर 15 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। जहां सपोर्ट के लिए लगा सरिया उसके जबड़ों में घुस गया।
जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अग्निवीर सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था।
तीन भाइयों में सबसे छोटा और घर का लाड़ला था। मौत से भाई त्रिलोकी, छोटू, पिता शेषनारायण सहित अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं।