फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth engaged in making masks to protect against corona disease

कोरोना बीमारी से बचाने को मास्क बनाने में जुटे युवा

Thu, 09 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth engaged in making masks to protect against corona disease
सफाई कर्मियों को मास्क प्रदान करती मुस्कान। - फोटो : ORAI
रामपुरा। कस्बे में खाई मोहल्ले के आधा दर्जन युवकों ने सरकार के सीमित संसाधनों को देखते हुए आपसी सहयोग से लोगों को जागरूक करने के लिए पहले कस्बे को सैनिटाइज किया और अब मास्क बनाकर वितरण करने का निर्णय लिया है। इन युवाओं में जोश भरने का काम युवा साहित्यकार अजय प्रीतम कर रहे हैं।
विज्ञापन

साहित्यकार ने बताया कि लॉकडाउन के वक्त लोगों की मदद के लिए उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया है। किसी का मुंह ताकने से अच्छा है कि इस महामारी से बचने के लिए सभी को जागरूक किया जाए। उन्होंने अपने साथियों के सामने इस बात को रखा। साथी बाबी, श्यामू, राजेश, भानु, सुन्नू, भूपेंद्र, अमन, हरीसिंह ने इसके लिए हामी भरी और हम लोग जुट गए।
विज्ञापन

पोस्टर के माध्यम से लोगों से 21 दिन के लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। मोहल्ले में गंदगी को समाप्त करने के लिए दो मशीनों से हर घर के दरवाजे को सैनिटाइज किया है। दो कपड़े के थान खरीदे हैं और इनसे वे लोग मास्क बना रहे हैं। इन मास्क को पूरे कस्बे के गरीब एवं विकलांग व महिलाओं को बांटेंगे। जिससे कि लोगों को कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने तैयार किए मास्क
उरई। कोरोना वायरस से बचाव की मुहिम में मास्क कारगर हथियार बना हुआ है। इसे देखते हुए शहर के सभी मेडिकल स्टोरों में मास्क की कमी हो गई है। इस कमी को देखते हुए दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एरिया लेवल फेडरेशन सेवा भारती से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने घर पर ही मास्क तैयार कर इस कमी को दूर किया है। मास्क बनाकर बेचने के साथ ही महिलाएं गरीबों को निशुल्क वितरित भी कर रही हैं। समूह की अध्यक्ष सविता विश्वकर्मा ने बताया कि अनुरागिनी संस्था के सहयोग से अभी दो हजार मास्क महिलाओं द्वारा तैयार किए जा चुके हैं, जिसे नगर पालिका के सभासद एवं समाजसेवी लोगों के द्वारा खरीदा भी जा रहा हैं। पहले दिन फेडरेशन के सदस्यों ने डीवीसी कॉलेज चौराहे पर लोगों को निशुल्क मास्क उपलब्ध कराएं। सेवा भारती लॉकडाउन की स्थिति में समूह के जरूरतमंद सदस्यों को भोजन सामग्री भी उपलब्ध करा रही हैं। शहरी आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक विजय गौतम से समूह की महिला सदस्यों से अनुरोध किया हैं कि लॉकडाउन की स्थिति में महिलाओं के उत्थान हेतु स्वरोजगार के लिए घर पर फेस मास्क तैयार करना एक बड़ा कदम हैं। इसमें महिलाओं का सहयोग किया जा रहा है।

रामपुरा में मास्क बनाते लोग।

रामपुरा में मास्क बनाते लोग।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed