{"_id":"664f998855f8f6b9a60843e7","slug":"youth-accused-orai-news-c-224-1-ori1001-115049-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवकों पर वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवकों पर वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
Fri, 24 May 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 24 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
उरई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मोहल्ले के ही दो युवकों पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने दो साल पहले उसकी नाबालिग बहन के साथ छेड़खानी की थी। जिस पर मोहल्ले के ही लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसी दौरान उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
आरोप लगाया कि वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया। जब उसे जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवक ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है।सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।