फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young woman who made a viral video of living with her lover found; statements to be recorded in court today.

Jalaun News: प्रेमी संग रहने का वीडियो वायरल करने वाली युवती मिली, आज कोर्ट में होंगे बयान

Mon, 20 Jul 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Young woman who made a viral video of living with her lover found; statements to be recorded in court today.
कालपी। नगर से लापता हुई युवती, जिसने सोशल मीडिया पर प्रेमी के साथ रहने और शादी करने का वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी थी, को पुलिस ने खोज लिया है। सोमवार को युवती को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। अदालत के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 7 जुलाई को कालपी नगर से एक धर्म विशेष की युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस युवती और आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर परिजनों के आरोपों को निराधार बताया था। वीडियो में उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ रहने और उससे शादी करने की बात कही थी। मामला दो अलग-अलग धर्मों से जुड़ा होने के कारण वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बन गया और पुलिस ने भी जांच तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के विवेचक उपनिरीक्षक विपिन यादव ने बताया कि युवती को सकुशल खोज लिया गया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय में दर्ज होने वाले बयानों और अदालत के निर्देशों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed