फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man strangled to death, body thrown in canal

युवक की हत्या कर शव नहर में फैका

Sun, 15 Sep 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death, body thrown in canal
पोलियो की दवा पिलाते एडीएम प्रमिल कुमार - फोटो : ORAI
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के सुरौला मौजा स्थित नहर में रविवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव मिला, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस की दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की तभी पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। युवक की शिनाख्त बाइक के नंबर से हुई। पुलिस के अनुसार युवक की खेत में हत्या करने के बाद शव व उसकी बाइक नहर में फेंकी गया है। सड़क किनारे जिस खेत में हत्या की गई वहां काफी खून फैला है और कई शराब की टूटी बोतलें भी पड़ी हैं। परिजनों ने बताया कि युवक शाम से लापता था। उन्होंने किसी रंजिश से इकार कर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से गला रेता कर हत्या की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरौला में रविवार सुबह सड़क किनारे नहर में एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सीओ संजय कुमार शर्मा, कालपी कोतवाल सुधाकर मिश्रा, कदौरा कोतवाल जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में एसपी सतीश कुमार, एएसपी अवधेश सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक का शव नहर से निकाला गया। शव के ऊपर युवक की बाइक भी नहर में पड़ी थी।
विज्ञापन

बाइक के नंबर से युवक की शिनाख्त जावेद (26) पुत्र अनीस निवासी भट्टीपुरा कालपी के रूप में हुई। जिस खेत पर युवक की हत्या की गई है वहां शराब की टूटी बोतलें, सिगरेट, नमकीन आदि के पैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस ने बाइक की डिग्गी से एक अंग्रेजी शराब का पैक क्वार्टर भी बरामद हुआ। मृतक के मोबाइल से सिम भी गायब है पर जेब में 228 रुपये पड़े मिले। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़े भाई खालिद ने बताया कि जावेद शनिवार शाम से ही लापता था। कई बार फोन किया पर बात नहीं हो पाई। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। बताया हम सब भाई भट्ठों में खच्चरों से माल ढुलाई व मजदूरी का कार्य करते हैं। एसपी डा. सतीश कुमार ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है और उसके सिर पर भी चोटें हैं। घटनास्थल पर शराब की टूटी बोतल व नमकीन आदि मिलने से आशंका है कि युवक को शराब पिलाने के बहाने से यहां लाकर मारा गया है। कहा कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
कहीं जुए में जीती रकम तो नहीं बनी हत्या की वजह
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक के मोहल्ले में चर्चा है कि जावेद शनिवार को एक बड़ी रकम जुए में जीता था, जिसे लेकर तो कहीं उसकी हत्या नहीं की गई। हालांकि परिवार ने जुआ जीतने की जानकारी से इनकार किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
पहले सिर पर मारी बोतल, फिर की हत्या
सूत्रों की मानें तो जावेद को देर शाम सुरौला क्षेत्र में ही देखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार शाम को उसे दो बाइक में पांच लोगों के साथ देखा गया था। उसका इस इलाके में आना जाना भी था। घटनास्थल पर शराब के गिलास भी पाए गए हैं। सिगरेट की डिब्बी में दो सिगरेट ही कम हैं। ऐसे में आशंका है कि हत्यारों ने पहले शराब व सिगरेट पी, फिर लड़ाई झगड़े में शराब की बोतल सिर पर फोड़ने के बाद गला रेत दिया।

राज खुलने के डर से गायब किया सिम
घटनास्थल पर युवक का मोबाइल तो पुलिस को मिला पर मोबाइल में सिम नहीं मिली। हत्यारों ने सोच समझी साजिश के तहत सिम गायब की, जिससे मोबाइल से कोई राज न खुल सके और पुलिस को आखिरी बार बात किस से हुई इसकी भी जानकारी न लग सके।

घटनास्थल पर मृतक जावेद का भाई आमिर रोता हुआ

घटनास्थल पर मृतक जावेद का भाई आमिर रोता हुआ- फोटो : ORAI

सुरौल राजवा में पड़ी जावेद की बाइक

सुरौल राजवा में पड़ी जावेद की बाइक- फोटो : ORAI

घटनास्थल पर एसपी सतीश कुमार को जानकारी देते सीओ

घटनास्थल पर एसपी सतीश कुमार को जानकारी देते सीओ- फोटो : ORAI

मृतक जावेद की फाइल फोटो

मृतक जावेद की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed