फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man dies during treatment, report on quackery

Jalaun News: युवक की इलाज के दौरान मौत, झोलाछाप पर रिपोर्ट

Sat, 12 Jul 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Young man dies during treatment, report on quackery
उरई। बुखार से पीड़ित युवक की झांसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने माधौगढ़ कोतवाली में कस्बा के ही एक झोलाछाप पर इंजेक्शन के जरिये गलत दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बोहरा गांव निवासी रामस्वरूप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सात जुलाई को उसके पुत्र शिवम उर्फ देव प्रकाश को बुखार आ गया। इस पर उसने कस्बे के ही रहने वाले झोलाछाप को फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन

झोलाछाप ने उसे एक बोतल चढ़ाई और उसमें इंजेक्शन के जरिये कुछ दवाएं डाल दिए। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी जब उसे आराम नहीं मिला तो डॉक्टर ने झांसी ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन उसे रात में झांसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता रामस्वरूप का आरोप है कि झोलाछाप अरुण सिंह ने इंजेक्शन के जरिये दवा दी थी। इससे ही बेटे की मौत हुई है।
कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह का कहना है कि झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ा जाएगा। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि झोलाछाप ने इंजेक्शन के जरिये युवक को कौन की दवा दी थी। इस मामले में पूछताछ की जा रही है।


मरीज जब सीएचसी लाया गया तो हालत गंभीर थी और उसकी पल्स बहुत कम थी। हम उरई मीटिंग में आए थे, डॉ. कुलदीप ने मरीज को देखकर इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
डॉ. मनीष राजपूत, माधौगढ़ सीएचसी प्रभारी



हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। कोई शिकायत आएगी तो संज्ञान लिया जाएगा। वैसे भी समय-समय पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
डॉ. एनडी शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed