फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man committed suicide by hanging himself

Jalaun News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एट। थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव खेत पर ही बबूल के पेड़ पर लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव के रहने वाले शिवराम (42) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। सप्ताह भर पहले ही घर आया था। गांव वालों के अनुसार वह किसी बात से परेशान था। रविवार सुबह गांव के बाहर एक खेत पर बबूल के पेड़ में उसने गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार उसके तीन पुत्र व एक पुत्री थे। तीनों की शादी हो चुकी है। उसने जान क्यों दी परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। युवक की मृत्यु से पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed