Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yeshwantpur 5, Panvel Express delayed by more than 7 hours

Jalaun News: यशवंतपुर पांच, पनवेल एक्सप्रेस सात घंटे से अधिक देरी से आई

Sat, 05 Apr 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Yeshwantpur 5, Panvel Express delayed by more than 7 hours
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व झांसी-लखनऊ पैसेंजर समेत दो ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहीं। वहीं, यशवंतपुर एक्सप्रेस पांच घंटे और पनवेल एक्सप्रेस सात घंटे से अधिक देरी से आई। इससे यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

कानपुर उन्नाव गंगापुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसके लिए रेल प्रशासन ने अप ट्रैक के लिए 45 दिन का मेगा ब्लॉक लिया है। इस वजह से लखनऊ से कानपुर, उरई और झांसी की और आने वाली ट्रेन कई घंटे तक देरी से आ रही हैं। इनमें पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 अपने निर्धारित समय सुबह 10:38 बजे के स्थान पर शाम 6:30 बजे सात घंटे 43 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन पांच घंटे 10 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पांच घंटे 23 मिनट देरी से आई। हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 10 मिनट देरी से चल रही है। झांसी से गोविंदपुरी जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 01801 सुबह अपने निर्धारित समय से एक घंटा अधिक देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा रहा है। जिसकी वजह से परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन कराने का कोई फायदा नहीं हो रहा है। क्योंकि ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गंगापुल पर काम तेजी से हो रहा है। काम पूरा होने पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed