{"_id":"67548af695d67d35f00837ad","slug":"x-ray-machine-is-broken-since-last-one-month-patients-are-wandering-orai-news-c-224-1-ori1005-123080-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एक माह से खराब है एक्सरे मशीन, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एक माह से खराब है एक्सरे मशीन, भटक रहे मरीज
विज्ञापन
माधौगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी एक्सरे मशीन एक माह से खराब है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंख बंद किए बैठे हैं। इससे लोगों को एक्सरे करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
कृष्णा डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा संचालित डिजिटल एक्सरे मशीन एक माह से खराब पड़ी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए प्राइवेट व बढ़े दामों में एक्सरे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। समाजसेवी शिव बालक सिंह, रामनरेश सिंह का कहना है कि तहसील क्षेत्र होने से प्रतिदिन 45-60 एक्सरे होते थे। इसका प्रमुख कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रजापति की नियुक्ति होना है। क्षेत्र के अलावा गोहन, ऊमरी, जगम्मनपुर, सरावन क्षेत्र से एक्सरे करवाने के लिए मरीजों की प्रतिदिन भीड़ लगी रहती है।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते एक माह से मशीन खराब पड़ी है। यही नहीं सीएचसी रामपुरा में लगी एक्सरे मशीन मात्र तीन महीने के बाद खराब हो गई हैं। इससे तहसील क्षेत्र के मरीजों को एक्सरे कराने के लिए जालौन, उरई भागना पड़ रहा है। मरीज सुघर सिंह, माता प्रसाद का कहना हैं कि सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने पर्चा में एक्सरे कराने को लिख दिया है। अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
एक्सरे टेक्नीशियन पुरूषोत्तम द्विवेदी का कहना है कि मशीन का यूपीएस खराब हो गया है। वहीं, सीएचसी रामपुरा में एक्सरे मशीन की प्रिंटर खराब होने से दोनों अस्पतालों में एक्सरे नहीं हो पा रहा है। इसकी रिपोर्ट कंपनी व उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कुलदीप राजपूत का कहना है कि लखनऊ स्थित कंपनी प्रभारी से बात हो गई है। शीघ्र ही मशीन चालू हो जाएगी।
प्राइवेट में एक्सरे कराना मजबूरी
माधौगढ़। मींगनी निवासी राधा रानी का कहना है कि पैर में चोट को लेकर एक्सरे करवाने के लिए आई थीं। मशीन खराब देख प्राइवेट एक्सरे करवाने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि सरकार का गरीबों का मुफ्त इलाज करवाने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।
बेमतलब साबित हो रहा मुफ्त इलाज का दावा
माधौगढ़। हरौली निवासी ऊषा देवी का कहना है कि फिसलने से पैर में चोट आ गई थी। अस्पताल में एक्सरे करवाने के लिए आई थी। एक्सरे मशीन खराब होने से प्राइवेट में करवाना पड़ रहा है। सरकार का गरीबों को मुफ्त में इलाज, एक्सरे करवाने का बेमतलब साबित हो रहा है।