{"_id":"595150bd4f1c1bd06e8b45aa","slug":"workshop-concludes-with-colorful-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों से कार्यशाला का समापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों से कार्यशाला का समापन
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जन नाट्य संघ के 25 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों ने समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कार्यक्रम बाल रंगकर्मी किट्टू और बिट्टू की मां श्वेता की स्मृति में समर्पित रहा।
विज्ञापन
चुर्खी रोड स्थित रमालय उत्सव गृह में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) द्वारा एक जून से 25 जून तक आयोजित बाल रंगमंचीय कार्यशाला का समापन सोमवार को हो गया। इप्टा के राज पप्पन द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक से चिड़िया और मां के माध्यम से बच्चों ने बताया कि चिड़ियों और पेड़ों की सुरक्षा कैसे की जाए और पर्यावरण कैसे बचाएं। बाल रंगकर्मी दीपांशी, संतोष दीक्षित व अमजद आलम ने कैफी आजमी के गीत ‘कर चले हम फिदा जान और तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों...’ से आतंकवादियों लड़ते-लड़ते शहीद हो जाने वाले जवानों की भावुक प्रस्तुति देकर लोगों की आंखें नम कर दी।
विज्ञापन
प्रदूषण, बलात्कार, भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, भ्रष्ट व्यवस्था पर भी बाल कलाकारों ने प्रस्तुति देकर समाज को जगाने का प्रयास किया। बाल रंगकर्मी शिवी यादव, खुशी यादव, शिवानी, दीपांशी, दीपक, अमन, यश, श्रद्धा तिवारी, भूमि, किट्टू, अनुकृति व बिट्टू ने आजादी दिलाने वाले महापुरुषों कनक लता, झलकारी बाई, डॉ. अंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, गांधीजी, अशफाक उल्ला खां पर भी रंगारंग प्रस्तुति दी। बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ मुंशी प्रेमचंद का साहित्य भी दिया गया। डॉ. रामधीन, डॉ. सतीश चंद शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, दीपेंद्र, संजीव, धनीराम, प्रीति गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. स्वाति राज, रमा शर्मा, मुन्नालाल, मास्टर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन