फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Won from Pandokhar in the month but lost to Sajera in the quarter finals

Jalaun News: पंडोखर से जीता मोंठ पर क्वार्टर फाइनल में सजेरा से हारा

Mon, 29 Dec 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Won from Pandokhar in the month but lost to Sajera in the quarter finals
फोटो-28-मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के खेल मैदान में टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
कोंच। कस्बे के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रही डीआई-14 क्रिकेट लीग सीजन-2 के अंतर्गत रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मोंठ ने पंडोखर को हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सजेरा ने मोंठ को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में मोंठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंडोखर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 101 रन बनाए। जवाब में मोंठ की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 102 रन बनाकर 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सौरभ कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने 15 गेंदों पर 33 रन बनाए और 2 ओवर में 6 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला क्वार्टर फाइनल मैच मोंठ और सजेरा के बीच खेला गया। सजेरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोंठ की टीम 78 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए गौरव शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 30 गेंदों पर शानदार 50 रन बनाए। मैच में अंपायर की भूमिका सुमित कौशिक और मृदुल ने निभाई। स्कोरर की जिम्मेदारी विनय कुशवाहा ने संभाली, जबकि कमेंट्री आदित्य द्विवेदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed